Monday , October 28 2024

इटावा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा झंडा बनाने की कमान संभाल रखी है।

*समूह की दीदीयों ने संभाली तिरंगा झंडा बनाने की कमान*

इटावा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा झंडा बनाने की कमान संभाल रखी है।
बृजमोहन अम्बेड उपायुक्त स्वत: रोजगार ने बताया कि जनपद के सभी विभागों को समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगे झंडे निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे महिलाओं को अंशकालीन रोजगार मिल रहा है और शासन के लक्ष्यों की पूर्ति ससमय हो पा रही है। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं अन्य संस्थाओं, विभागों के लिए निर्धारित शुल्क पर झंडा उपलब्ध कराने में सक्षम है। अब तक एक लाख से ज्यादा झंडे महिलाओं ने तैयार किया है। जरूरत पड़ने पर और भी झंडे बनाकर उपलब्ध करा सकती है। तिरंगा झंडा विकास भवन इटावा के एनआरएलएम कक्ष संख्या 35 संपर्क कर सशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्य में जिला मिशन प्रबंधक सूर्य नारायण पांडेय , संतोष कुशवाहा, नंदकिशोर साह, दीपेंद्र सिंह तोमर, जितेश श्रीवास्तव सहित समस्त बीएमएम, आईपी आरपी मनोयोग से सहयोग कर रहे हैं।