Monday , October 28 2024

आगरा में गोली लगने से भरथना के पुलिसकर्मी की मौत से मातम*

*आगरा में गोली लगने से भरथना के पुलिसकर्मी की मौत से मातम*

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के नवसृजित मोहल्ला नगला राजा में शुकवार की सुबह उस समय कोहराम मच गया जब घर का बड़ा सदस्य आगरा ट्रैफिक लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल कुबेर सिंह ने शुक्रवार की तड़के अपने घर में लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी करने की सूचना परिजनों को आगरा पुलिस से मिली। फिल्हाल
खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
आपको बतादें भरथना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला राजा के रहने वाले 59 वर्षीय कुबेर सिंह पुत्र महाराज सिंह आगरा में ट्रैफिक लाइन में ड्यूटी कर रहे थे। वर्तमान में वे क्रेन चला रहे थे और आगरा जनपद के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की कालिंदी विहार में घर बनाकर परिवार सहित रह रहे थे।
गुरुवार की रात करीव वे 9 बजे ड्यूटी के बाद घर पहुंचे,और खाना खाकर वह घर में सो गए। जबकि घर में उनकी पत्नी चंद्रकांति और बेटी आरती भतीजी लक्ष्मी और भतीजा कृष्णा एक कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार को तड़के 4 बजे उनकी पत्नी ने गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद वे दौड़कर हॉल में पहुंची तो वहां कुबेर सिंह खून से लथपथ पड़े हुए थे। उनकी लाइसेंसी रायफल भी पास में ही पड़ी थी। पति को इस हालत में देखकर वह घबरा गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आस-पास के लोग घटना स्थल पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। जिसपर आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। और उन्होंने घर के परिजनों से जानकारी की लेकिन खुदकुशी का कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। एत्माद्दौला के थानाध्यक्ष ने विनोद कुमार का कहना था कि कॉन्स्टेबल कुबेर सिंह ने खुदकुशी की है। कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना पर मृतक के शेष दौनो छोटे भाई धर्मवीर सिंह व सत्यवीर सिंह सहित परिजनों आगरा के लिए रवाना हो गए है।
घटना के बाद मृतक कुबेर सिंह के पैतृक घर इटावा के भरथना नगला राजा में परिजनों का रोरोकर बुरा हाल बना हुआ है।
मृतक के चाचा ह्र्दयराम ने बताया कि उनका मृतक भतीजा कुबेर सिंह शुगर व ब्लडप्रेशर ग्रसित था। इसके अलावा अन्य कोई कारण का उन्हें भी कुछ नही पता चल सका है।