Monday , October 28 2024

जसवन्तनगर ,समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक “बिलैया मठ” से शुरू किया तिरंगा अभियान*

*समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक “बिलैया मठ” से शुरू किया तिरंगा अभियान*
———-
– *जिलाध्यक्ष ने स्तंभों पर किया पुष्पार्पण*
– *पार्टी जनों के घरों पर फहरे तिरंगे*
——-
*जसवंतनगर(इटावा)।* समाजवादी पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत ऐतिहासिक और स्वातंत्र्य आंदोलन की धरोहर यहां के बिलैया मठ से मंगलवार को की गई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता जमा हुए। उन्होंने तिरंगा फहराने से पूर्व मठ में विराजित भगवान भोले भंडारी की पूजा-अर्चना भी की।
अभियान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर शुरू किया गया । 9 से 15 अगस्त तक चलेगा।आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक राष्ट्रीय महोत्सव मे सपा की शिरकत और भागीदारी होगी।इसे यहां समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व विधानसभा अध्यक्ष विद्याराम यादव की अगुवाई में नेता जी मुलायम सिंह यादव की कर्मस्थली से शुरू किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने बढ़-चढकर शिरकत की।
सभी सपाई बाद में रामलीला मैदान स्थित उन दो स्वातंत्र्य सेनानी स्तंभों भी पहुंचे, जिन पर क्षेत्र के उन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित हैं, जिन्होंने गांधी जी के आह्वान पर अंग्रेजों के विरुद्ध भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था। वहां पुष्पअर्पित और नमन कर उनके बलिदानों को याद किया गया।
इस दौरान सपा नेता उदयभान सिंह, नीरज यादव, सुनील कुमार, जयवीर सिंह यादव, नवी मोहम्मद, प्रमोद यादव, अमन यादव, लक्ष्मीकांत चैरसिया, बलराम यादव, रवि यादव, इलियास,राजेश यादव, मंजू यादव, रामवेटी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

– *वेदव्रत गुप्ता*