Monday , October 28 2024

सलमान खान ने आईएनएस विशाखापट्टनम पर नेवी के जवानों संग मनाया आजादी का जश्न

एक्टर सलमान खान ने स्वतंत्रता दिवस से पहले हाल ही में भारतीय नौसेना के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। भारत में निर्मित सबसे बड़े डिस्ट्रॉयर आईएनएस विशाखापट्टनम पर भी आजादी के महापर्व का जश्न शुरू हो चुका है।

जिसकी कुछ फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सलमान अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकाल कर नौसेना के बीच पहुंचे थे।इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे।

सलमान खान ने नेवी के अधिकारियों के साथ खूब मस्ती की। इतना ही नहीं सलमान ने नेवी ऑफिसर्स के साथ ‘टग ऑफ वॉर’ गेम खेला, पुश अप्स लगाए, डंबल्स उठाए, डांस किया और तरह-तरह की एक्सरसाइज में भाग भी लिया।

इसके अलावा सलमान ने ऑफिसर्स के साथ तिरंगा फहराया और हमारे बलों की देशभक्ति और साहस की सराहना भी की।सलमान खान ने पोत पर तिरंगा लहराया। राष्ट्रगान गाया और फिर नेवी के जवानों के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान सलमान ने सिंगल हैंड पुश अप्स लगाकर नेवी के दमदार जवानों के दिल भी जीत लिए हैं।