Monday , October 28 2024

रक्षाबंधन के पर्व पर गाजे बाजे के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

 

 

औरैया,जहाँ त्यौहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन दिखा अलर्ट,तो वही शुक्रवार के शाम रक्षाबंधन व आजादी के अमृत महोत्सव के चलते फफूंद थानाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा,जहाँ लोगों ने जगह-जगह पुलिस जवानों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया वहीं देश भक्ति गाने और भारत माता की जय उद्घोष के साथ पुलिस के जवान पैदल चल रहे थे। इस मौके पर तिरंगा यात्रा में थानाध्यक्ष राकेश शर्मा, कस्बा इंचार्ज सुरेश चंद्र, एस आई देवी सहाय बर्मा,एस आई जाकिर हुसैन, हैड कांस्टेबल जेके दुबे ,व समस्त थाना स्टाफ के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे! वही तिरंगा यात्रा को थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने थाना परिसर फफूंद से शुरू होकर तिरंगा यात्रा मुरादगंज तिराहा, ख्याली दास तिराहा,अछल्दा चौराहा से होती हुई वापस फफूंद थाना परिसर मे समापन हुई भारत माता के जयकारे का उद्घोष करते हुए पुलिस जवानों ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया! इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों ने आपस मे मिलजुल कर रहने व देश के लिए मर मिटने का संदेश भी दिया! इस तिरंगा यात्रा में प्रत्येक अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथों मे तिरंगा नजर आया।