जालौन/कोंच जालौन आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। लोगों को देश के लिए बलिदान हुए वीरों की इस संघर्ष गाथा को याद दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। शनिवार को ग्राम पंचायत चमारी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ग्राम प्रधान नौशाद मंसूरी के कुशल नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया विशाल तिरंगा यात्रा के एक दिन पहले ही रुप रेखा तैयार कर ली गयी थी तिरंगा यात्रा में युवाओं का जोशीला अंदाज साफ नजर आ रहा था जबकि यात्रा में लोक प्रिय नारे जय जबान – जय किसान को भी अहम अहमियत को कबायद दी गयी जिसको लेकर युवाओं के जोशीले नारे चारों ओर वंदे मातरम् व भारत माता की जय को लेकर लोगों में जोश भर रहे थे भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं का जोश आजादी के 75बें अमृत महोत्सव को जोश भरनेे में अहम भूमिका में दिखायी दे रहा था जबकि आजादी के अमृत महोत्सव सरकारी विद्यालय एवं अन्य गांवों के लोगों एवं नौनिहाल बच्चे एवं ग्रामीण व युवा शामिल रहे यात्रा के दौरान अतिथि विरगुवाॅ खुर्द ग्राम प्रधान चौ0 राघवेन्द्र सिंह ग्राम प्रधान चमारी नौशाद मंसूरी प्रधान प्रतिनिधि इरफान मंसूरी तकनीक सहायक हरिशंकर दुवोरिया पंचायत सहायक हेमलता पटेल भारतीय जनता पार्टी के मण्डल उपाध्यक्ष कौशल पटेल काले खां अध्यापक महेश चन्द्र यादव गिरीश महाराज पूर्व प्रधान राहुल पटेल जितेन्द्र व्यास आर के पटेल सुमन्त पटेल एवं समस्त पुलिस स्टाफ एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे,,, रिपोर्ट राजकुमार दोहरे
स्थान जालौन उत्तर प्रदेश
