Monday , October 28 2024

एस एस पी ने जल पुलिस के साथ निकाली तिरंगा रैली

इटावा / स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ “आजादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा जनपद से होकर गुजर रही यमुना नदी के सुमेर सिंह घाट पर पहुंच कर नाव के माध्यम से जल पुलिस के साथ तिरंगा रैली निकाली गई।

हमारे भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे “आजादी का अमृत महोत्सव” में आज 15 अगस्त 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा जय प्रकाश सिंह द्वारा जनपद से होकर गुजर रही यमुना नदी के सुमेर सिंह घाट पर पहुंच कर नाव के माध्यम से जल पुलिस, एसडीआरएफ टीम के साथ तिरंगा रैली निकाली गई।
इस तिरंगा रैली में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा, पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, चौकी प्रभारी टी0टी0 सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।