Monday , October 28 2024

एसडीएम ने बुजुर्गों को भोजन परोस कर जन्माष्टमी की बधाई दी

भरथना/ नगर के मोहल्ला गिरधारीपुरा में संचालित वृद्धाश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर एसडीएम विजय शंकर तिवारी व नायब तहसीलदार सम्पूर्ण कुलश्रेष्ठ आदि के साथ पहुँच कर महिला-पुरुष संवासियो को खाना परोस कर उनका हालचाल पूछा और जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी,साथ ही उन्होंने बुजुर्ग संवासियो की और बेहतर देखभाल के दिशा निर्देश दिए।                                                               इस दौरान लेखपाल आदित्य यादव,पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह, ऋषि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।