Monday , October 28 2024

नीलकंठ मंदिर पर सजाई जन्माष्टमी की मनोरम झांकी

इटावा। शहर के प्रसिद्ध श्री नीलकंठ मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक कर उनके बाल रूप की बड़ी ही मनोरम झांकी सजाई गई।*

*मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश वाजपेई ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर को भव्य लाइट से जगमग करके भगवान के विग्रह एवं अन्य चित्रों की मनोरम झांकी बनाकर सजाया गया। आचार्य विकास चौबे ने अभिषेक अनुष्ठान संपन्न कराया। आनंद द्विवेदी, राजीव मिश्रा, कुलदीप अवस्थी, प्रशांत दीक्षित, राम मनोहर दीक्षित, सिंटू द्विवेदी, दीपू तिवारी, अखिलेश यादव, दीपक शर्मा, मनीष , सूरज, कल्लू का सहयोग रहा।*