Sunday , September 22 2024

सेवाश्रम महिला मोर्चा ने वृक्षों पर लाल फीता बांधकर उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया

*इकदिल, इटावा।* सेवाश्रम सोशल मीडिया जिला प्रभारी प्राची सक्सेना ने महिलामोर्चा की पदाधिकारियों के साथ बृक्षों पर लाल फीते बांधकर उन्हें संरक्षित करने का आम जनमानस से आह्वान किया और एक सैकड़ा बृक्षों पर लाल फीता बांधकर उन्हें संरक्षित करने का संदेश दिया। *जिला प्रभारी ने कहा* कि पेड़ पौधों से ही प्राणिमात्र का जीवन है अगर पेड़ नही होंगे तो जीवन की कल्पना बेमानी है।

*नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सेवाश्रम साधना दुबे ने कहा* हम सभी को पेड़ पौधे लगाने चाहिए जिनसे बहुत सारी बीमारियों का उपचार होता है और हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है। *नगर उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने सभी से अपील की* कि हमें पेड़ पौधों की अपनी संतान की तरह देखभाल करनी चाहिए।
*इस अभियान में* नगर महामंत्री ऊषा कश्यप,उपाध्यक्ष कुसुम बाथम आशा शुक्ला,नगर कोषाध्यक्ष सुनीता देवी,नगर मंत्री पुष्पा देवी,विमला देवी, मुन्नी बाथम,रीना,अनीता,रेखा देवी, शशि आदि ने सहयोग किया।