Tuesday , October 29 2024

वरिष्ठ पत्रकारों को शासन से मिलेगी पेंशन

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश

( प्रेस प्रभाग) संख्या – 1107 / सू०एवंज० सं०वि० (प्रेस) – 05/2004 लखनऊ: दिनांक 26 अगस्त, 2022                                                          समस्त उप निदेशक, सहायक निदेशक, सूचना अधिकारी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी, जनपद ……

कृपया शासन के पत्र संख्या – 699 / उन्नीस-1-200-123 / 2012टीसी, दिनांक 27 जुलाई, 2022 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से उत्तराखण्ड शासन की भांति उत्तर प्रदेश के 60 वर्ष व उससे अधिक वृद्ध पत्रकारों को पेंशन दिये जाने की अपेक्षा की गयी है।

उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि अपने जनपद से संबंधित 60 वर्ष व उससे अधिक वृद्ध पत्रकारों का विवरण पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अन्दर यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि प्रकरण पर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा सकें।

(अंशुमान राम त्रिपाठी) अपर निदेशक।

कृपया 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी पत्रकार साथी अपना विवरण सूचना विभाग में जल्द से जल्द जमा करा दें।रिकॉर्ड के लिए मेल द्वारा भी अपना विवरण संबधित जिले से सूचना विभाग को अवश्य भेजे।