जसवंतनगर(इटावा)। वाराणसी में ज्ञान व्यापी परिसर से संबंधित मामले में फैसला आने को लेकर सोमवार को यहां पुलिस  सतर्क  रही। कोई भी अराजक तत्व उपद्रवी स्थिति का फायदा ना उठाएं इसकी व्यवस्थाएं की गई थी ।

सोमवार की सुबह से ही पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया था ।पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिरो, पर तैनात रही क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी पूरे दिन भ्रमण पर रहे।  जगह-जगह चेकिंग अभियान  चलाया गया।  संदिग्ध लोगों को देखकर से पूछताछ की गई।  रामलीला तिराहे के समीप , कटरापुख्ता, बिलैयामठ, आदि मंदिरो पर पुलिस मुस्तेद रही ।
*वेदव्रत गुप्ता*

 

By admin