Monday , October 28 2024

शान्ती देवी इंटर कालेज पहाड़ी में यातायात माह के अंतर्गत यातायात संगोष्ठी का आयोजन

अनिल सिंह ब्यूरो चीफ माधव संदेश

चित्रकूट-आज शान्ती देवी इंटर कालेज पहाड़ी में यातायात माह के अंतर्गत यातायात संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  आए हुए समस्त अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलन किया। माँ सरस्वती जी की वंदना के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवबरन त्रिपाठी ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय करवाया।

कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि हर्ष पाण्डेय ( क्षेत्राधिकारी नगर),  विशिष्ट अतिथि  मनोज चौधरी(यातायात निरीक्षक)राम सिंह (थाना अध्यक्ष) पहाड़ी,  यातायात उप निरीक्षक योगेश यादव एवं अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष पायनियर क्लब श्री केशव शिवहरे उपस्थित रहे। सभी ने अपने अपने व्यक्तव्य में छात्र/छात्राओं को यातायात से संबंधित छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जानकारियां दी ताकि कोई भी छात्र/छात्रा इन नियमो की अनदेखी करके होने वाले शारीरिक एवं अर्थिक नुकसान से बच सके।  इन नियमों की अनदेखी से होने वाली किसी भी दुर्घटना के प्रति खुद सजग रहते हुए अपने अभिभावकों को भी यातायात से संबंधित सभी नियमों के पालन के लिए प्रेरित कर सके।  सभी आगंतुकों ने छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह , प्रधानाचार्य शिवबरन त्रिपाठी , प्रेरक मनोज त्रिपाठी,  सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।