Monday , October 28 2024

ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता के लिए सोनू सूद ने बढाया मदद का हाथ, शेयर की ये तस्वीर

एक्टर सोनू सूद अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई पीड़ितों और बेसहारा लोगों की मदद कर लोगों का दिल जीता है।  इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

पटना नगर निगम ने ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल हटा दिया था। प्रशासन के इस एक्शन के बाद प्रियंका का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देख एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उनके समर्थन में आवाज उठाई थी।  सोनू सूद ने प्रियंका की मदद कर फिर से लोगों का दिल जीत लिया है।

सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था कर दी है। अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा। बिहार आकर जल्द आपके हाथ की चाय पीते हैं।’