Monday , October 28 2024

कार्तिक आर्यन ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया अपना जन्मदिन, सिद्धिविनायक में किए बाप्पा के दर्शन

बॉलीवुड के क्यूटेस्ट एक्टर कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों बुलंदियों की उचाईं पर हैं।  कार्तिक के लिए बेहद अच्छा साल रहा है।  फिल्म भूल भुलैया 2 की ऐतिहासिक सफलता के साथ बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम किया।

यंग सुपरस्टार कार्तिक जो कभी आटसाइडर हुआ करते थे, आज बॉलीवुड में सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं। आज कार्तिक अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।

अपने जन्मदिन से पहले कार्तिक आर्यन ने IFFI 2022 की ओपनिंग सेरेमनी में क्लोजिंग एक्ट के साथ एक शानदार प्रदर्शन दिया और मंच पर आग लगा दी।  इस दौरान अभिनेता ने सफेद कुर्ता पहने नजर आए।

कार्तिक के पास इस बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए बहुत कुछ है। ऐसे में मोस्ट बैंकेबल सुपरस्टार, कार्तिक सबसे बड़े स्टूडियो और फिल्म निर्माताओं के लिए गो-टू एक्टर जो अपकमिंग कैप्टन इंडिया, सत्यप्रेम की कथा और आशिकी 3 सहित कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्मों का हिस्सा हैं।