Monday , October 28 2024

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के प्यार में सिर्फ इस वजह से आई थी दरार, टूट गया था रिलेशन

बॉलीवुड की कई ऐसी जोड़ियां हैं जिन्हे दर्शक परदे पर इस कदर पसंद करने लगते हैं की वो सोचते की ये रियल लाइफ में भी इसी तरह हमेशा के लिए एक हो जाए। लेकिन वो कहते हैं न की जोड़ियां ऊपर वाला बनाता हैं।

 अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की बात कर रहे हैं। एक समय था जब परदे पर इनकी जोड़ी देख लोग फ़िल्में देखने जाया करते थे। और कहा तो ये भी जाता हैं की दोनों रियल लाइफ में भी एक दूसरे को काफी पसंद करते थे।

अब सालों बाद एक शख्स ने इनके रिश्तें को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया हैं। जिसे सुनने के बाद थोड़ा झटका तो आपको भी लगने वाला हैं। ये खुलासा करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ का डायरेक्शन करने वाले सुनील दर्शन है।

दरअसल एक मीडिया ग्रुप को इंटरव्यू देने समय जब सुनील से अभिषेक और करिश्मा के रिश्तों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की “ये कोई अफवाह नहीं थी। यह कंफर्म था। वे एक कपल थे और शादी कर रहे थे। लेकिन वो कहते हैं न की रिश्तें ऊपर वाला ही बनाता हैं।