Monday , October 28 2024

कार की बोनट पर केक काटना और हर्ष फायरिंग करना युवक को पड़ा भारी, हुआ ये…

त्तर प्रदेश के इटावा में बीच सड़क पर कार की बोनट पर केक काटने और हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। ये वीडियो इटावा पुलिस को ट्वीट कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में तीन लड़के बीच सड़क पर कार की बोनट पर केक काटते हुए दिख रहे हैं। केक काटने के बाद युवक महिला और एक लड़की को केक खिला रहा है। वहीं अन्य दिख रहे लोग हैप्पी बर्थडे बोलकर बधाई दे रहे हैं।

एसएससपी जेपी सिंह ने बताया कि वीडियो देख के लग रहा है कि महिला और लड़की केक काटने वाले लड़के परिवार की हैं। पीछे खड़े दो लड़के ने फायरिंग की है। इसकी जांच के लिए निर्देश फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस को दिए गए हैं। फ्रेंड्स कॉलोनी के एसओ कपिल चौधरी ने बताया कि केक काटने वाले युवक की पहचान अंशुल के तौर पर हुई वहीं फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की जा रही है।