Monday , October 28 2024

Oppo Reno 9 और Reno 9 Pro के फीचर्स पर डालिए एक नजर व देखें इसका मूल्य

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने अपने Reno लाइनअप में नए डिवाइसेज शामिल किए हैं। Oppo Reno 9, Oppo Reno 9 Pro और Oppo Reno 9 Pro Plus लॉन्च किए हैं।नए डिवाइसेज को अभी चीन में लॉन्च किया गया है

जल्द भारत समेत अन्य मार्केट्स में भी उतारा जाएगा। इस डिवाइस के कई वेरियंट्स अलग-अलग रैम और स्टोरेज के साथ उतारे जा सकते हैं।Oppo Reno 9 और Oppo Reno 9 pro दोनों में ही 6.7 इंच का कर्व्ड AMOLED FHD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 950nits की पीक ब्राइटनेस देता है।

दोनों डिवाइसेज में Android 13 पर आधारित ColorOS 13 स्किन दी गई है। इन फोन्स में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। स्मार्टफोन्स में मिलने वाली 4,500mAh बैटरी को 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Reno 9 Pro को 3,499 युआन (करीब 40,000 रुपये) कीमत पर उतारा गया है। ये डिवाइसेज रेड, गोल्ड, ब्लैक और ग्रेडिएंट कलर ऑप्शंस में खरीदे जा सकते हैं।