Monday , October 28 2024

दाग-धब्बे, एक्ने जैसी प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में कारगर हैं बेसन

बेसन किचन में इस्तेमाल होने वाली मुख्य चीज है।  इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

 दाग-धब्बे मिटाने, एक्ने जैसी प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आप इसका इस्तेमाल करने सकते हैं। यह चेहरे की रंगत निखारने में भी मदद करेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप बेसन को अपनी स्किन केयर रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं…

आप बेसन में दही मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इससे आपको डेड स्किन से आराम मिलेगा।

सामग्री

बेसन – 2 चम्मच
दही – 2-3 चम्मच

कैसे करें इस्तेमाल?

. सबसे पहले आप एक कटोरी में बेसन डालें।
. इसके बाद इसमें दही मिलाएं।
. दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं।
. तय समय के बाद स्किन को सादे पानी से धो लें।

निकलेगा स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल

बेसन में गुलाब जल मिलाकर आप स्किन पर लगा सकते हैं। इससे स्किन में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल निकलेगा। मुल्तानी मिट्टी भी आप पैक में मिलाकर लगा सकते हैं।