Monday , October 28 2024

मखाना आपके शरीर को हेल्दी रखने में करेगा मदद

मखाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  इसे लोग व्रत में भी आसानी से खाते है। सर्दियों में लोग इसे फ्राई करके आदि तरीके से खाते हैं। मखाना शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। कई लोग इसे वजन कम करने के लिए भी खाते है। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा मखाना खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

ज्यादा मखाना खाने से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता हैं, जो पचने में समय लेता है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हैं, तो मखाने से बचें।

मखाने में कैल्शियम पाया जाता है। जिस कारण इसको खाने से स्टोन का साइज बढ़ सकता है। स्टोन होने की समस्या में मखाने खाने से बचें। इसको खाने से शरीर में कैल्शियम की अधिकता भी हो सकती है।