Sunday , October 27 2024

चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का 96 साल की उम्र में हुआ निधन

चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है।उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली  ल्यूकेमिया बीमारी से पीड़ित थे। इसके कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

जियांग जेमिन को 1989 के तियानमेन स्क्वायर नरसंहार के बाद चीन के नेतृत्व के लिए चुना गया था। उन्होंने करीब एक दशक तक चीन पर शासन किया।तियानमेन स्क्वायर में लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों की समाप्ति के बाद जेमिन ने अपने नेतृत्व में देश को अलगाव से बाहर निकालने के लिए प्रयास किया था और आर्थिक सुधारों का समर्थन किया था।

वर्ष 1989 के तियानमेन की कार्रवाई के बाद जियांग ने एक विभाजित कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व किया था। उन्होंने बाजार उन्मुख सुधार किए। 1997 में ब्रिटिश शासन से हांगकांग की वापसी और 2001 में विश्व व्यापार संगठन में चीन के शामिल होने की कवायद उनके समय में ही हुई थी।