Sunday , October 27 2024

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण*

अरूण दुबे।भरथना,इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार द्विवेदी के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जसवीर सिंह यादव द्वारा भरथना वृद्धाश्रम का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

कस्बा के गिरधारीपुरा स्थित श्रीनाथ मैरिज होम में संचालित वद्धाश्रम में श्री यादव ने उपस्थित समस्त वृद्धों को उनके विधिक अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा उनके स्वास्थ्य, खानपान एवं दैनिक दिनचर्या के सम्बन्ध में वार्तालाप की। साथ ही रसोईघर,स्नानघर एवं शौचालय आदि साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। बढती ठण्ड के चलते बुजुर्गों को नहाने के अतिरिक्त पीने हेतु भी गर्म पानी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रबंधक राजवीर सिंह राणा, लिपिक विकास यादव व ऋषि त्रिपाठी के अलावा समस्त वृद्धजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।