Monday , October 28 2024

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रघुराज के समर्थन में बाइक रैली निकाली

फ़ोटो- जसवंत नगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बाइक रैली निकालते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।

जसवंतनगर(इटावा)। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में बाइक रैली नगर व आसपास के क्षेत्र में निकाली । जिसमें बड़ी संख्या में बाइक सवार नौजवान शामिल रहे।

कैस्त बायपास तिराहे से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के नेतृत्व में यह बाइक रैली मोदी – योगी जिंदाबाद तथा वोट फॉर रघुराज शाक्य के नारे लगाते हुए ग्रामीण अंचल में भ्रमण करते हुए नगर से होकर निकाली गई। कई स्थानों पर बाइक रैली का समर्थकों ने स्वागत भी किया ।यह बाइक रैली गेस्ट बाईपास से कचौरा रोड होते हुए रेलवे ब्रिज रेल मंडी, लुद्ध पुरा सिरसा नदी का पुल सदर मार्केट बड़ा चौराहा होते हुए पालिका बाजार हाईवे चौराहा होकर वापस भाजपा कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू , विवेक शाक्य,अमित मिश्रा, अनुरूद्ध दुबे, श्रेयस मिश्रा, , सुमित जोशी आदि भी शामिल रहे।