Monday , October 28 2024

दुबई में वीकएंड मनाने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस की ऐसी तस्वीरें हुई लीक

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों और फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फिल्मों में अपना लोहा मनवा चुकी हैं।

वह रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नजर आई थीं। इसके बाद अभिनेत्री दुबई में अपना वीकएंड मनाने पहुंची थीं, जहां से उन्होंने खूब तस्वीरें साझा की थीं।

इस दौरान वह गहरे गुलाबी रंग के गाउन के साथ ही मैचिंग श्रग में नजर आईं। पिंक गाउन में एक्ट्रेस इतनी अच्छी लग रही थीं कि वह इवेंट में आकर्षण का केंद्र बन गईं। दरअसल वहां प्रियंका दुबई में एक ब्रांड के एंबेसडर के रूप में शामिल हुई थीं।

दुबई में एक ज्वैलरी इवेंट का आयोजन किया गया था। इस खूबसूरत प्रोग्राम में प्रियंका ने गुलाबी रंग के गाउन के साथ एक अलग हेयरस्टाइल भी कैरी किया था, जिसमें वह काफी हसीन लग रही थीं।

प्रियंका के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब कमेंट किए हैं। लोगों को प्रियंका का लुक काफी पसंद आ रहा है। इन दिनों फिल्मों के अलावा प्रियंका चोपड़ा मदरहुड को भी एंजॉय कर रही हैं।