Sunday , October 27 2024

शत्रुघ्न सिन्हा ने आज मनाया अपना 77 वां जन्मदिन, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं एक्टर

एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा आज यानी 9 दिसंबर को 77 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1945 में पटना में हुआ था। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके शत्रुघ्न लंबे समय से अभिनय के क्षेत्र से दूर हैं।

उनकी संपत्ति की बात करें तो उनके पास करीब 131 करोड़ की संपत्ति है।  मुंबई के अलावा उनके पास पटना, गुरुग्राम और पुणे में भी संपत्ति है, जिनकी कीमत करीब 25.75 करोड़ रुपये है. आपको बता दें कि वह अपने परिवार के साथ मुंबई में एक 8 मंजिला बंगले में रहते हैं.

बंगला उन्होंने 70 के दशक में खरीदा था, जिसकी कीमत अब करोड़ों में है। शत्रुघ्न सिन्हा के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी संपत्ति, वाहन, करियर और उनके बंगले के अंदर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, बॉलीवुड फिल्मों से राजनीति में हाथ आजमाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए।

उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। उन्हें असली पहचान सुभाष घई की 1976 में आई फिल्म कालीचरण से मिली शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी करने से पहले जुहू में रामायण का बंगला खरीदा था। उनका यह बंगला अंदर से दिखने में बेहद आलीशान है। इसमें सुविधा के लिए सब कुछ है।