Sunday , October 27 2024

अखिलेश यादव विवेक के घर उनकी मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

फोटो :- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ,विवेक यादव के घर स्वर्गीय मदनलाल और राम बेटी को पुष्पांजलि करते हुए

इटावा,24 दिसंबर।पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को सर मदनलाल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट और दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के चेयरमैन विवेक यादव के फ्रेंड्स कॉलोनी ,इटावा स्थित आवास पर पहुंचे और स्वर्गीय मदन लाल जी की 74 वीं जयंती पर आयोजित स्मृति कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विवेक यादव की स्वर्गीय मां रामबेटी यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्ञातव्य है कि श्रीमती रामबेटी यादव का पिछले दिनों अक्टूबर माह में स्वर्गवास हो गया था और अखिलेश यादव तब श्रद्धांजलि व्यक्त करने नहीं आ सके थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दोनो स्वर्गीय आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि स्वर्गीय मदनलाल जी और स्वर्गीय रामबेटी यादव ने इटावा जिले के शैक्षिक उन्नयन में अकथनीय योगदान दिया था। दोनों आत्माएं हम सबके लिए प्रेरणा पद रही हैं। आज स्वर्गीय मदन लाल जी की 74 वीं जयंती है, हम उन्हें सादर नमन करते हैं और उनके शैक्षिक उन्नयन भरे जीवन से सभी को प्रेरणा लेने का आव्हान करते हैं।

अखिलेश यादव के साथ आदित्य यादव ‘अंकुर’ भी मौजूद थे। अखिलेश यादव ने विवेक यादव उनके भाई डॉक्टर विकास यादव तथा अन्य परिजनों को ढाढस बंधाते उन्हें अपने मां और और पिता के बताये रास्ते पर चलने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की सलाह दी।

*वेदव्रत गुप्ता