Sunday , October 27 2024

कश्मीर में गिरा पारा, मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई ऐसा रहेगा मौसम

कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है और कई जगहों पर मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई।मौसम विभाग के कार्यालय ने बताया कि इस साल घाटी में क्रिसमस शुष्क, लेकिन ठंडा रहा।

अगले हफ्ते बारिश की संभावना है।  रात न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया और गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में सामान्य से नीचे रहा। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड की वजह से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति करने वाले पाइप जम गए हैं.

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में यह इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही।

अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस, जबकि काजीगुंड में शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।