Sunday , October 27 2024

एक दिवस दौरे पर अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी, अटल जयंती कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

राहुल गांधी को अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने का चैलेंज करने के बाद सांसद और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी पहुंच गई हैं। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता के लटके-झटके वाले विवादित बयान के बाद राहुल को अमेठी से 2024 में चुनाव लड़ने का खुला चैलेंज दिया था।

 स्मृति ईरानी ने सबसे पहले पार्टी कार्यालय पर आयोजित अटल जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाजपा कार्यालय से निकलकर स्मृति अपने निर्माण आवास पहुंची। जहां उन्होंने राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला प्रभारी संजय राय जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना। यहां लोगों ने अपने प्रार्थना पत्र भी मंत्री को सौंपे।

जिसके लिए उन्होंने प्रतिनिधि विजय गुप्ता को निर्देशित किया। यहां से निकलकर स्मृति डॉ. बृजेश कुमार उपाध्याय के घर पहुंची जहां उन्होंने जनसंघ के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता रहे राम अभिलाख उपाध्याय का सम्मान किया। राम अभिलाख उपाध्याय स्मृति को अपने बीच पाकर बेहद भावुक नजर आए। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशकर पांडे के घर पहुंची और उनका हाल चाल लिया।