Sunday , October 27 2024

साल 2022 में म्यूजिक इंडस्ट्री ने खोए ये दिग्गज सिंगर्स, डालिए एक नजर

साल 2022 समाप्त होने को है , इस साल बॉलीवुड जगत ने कई उतार-चढ़ाव देखें हैं।इस साल संगीत जगत के कई सितारों ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।  आवाज की दुनिया के ऐसे ही जादूगरों के बारे में जानते है जो इस साल हमसे दूर चले गए।

1.लता मंगेशकर
स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने इस दुनिया को 6 फरवरी 2022 के दिन हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मी लता दीदी ने अपनी सुरीली आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। लता मंगेश्कर ने महज 13 साल की उम्र में साल 1942 में आई मराठी फिल्म ‘किती हसाल’ के लिए पहला गाना गाया था। आवाज की दुनिया में लता दीदी का नाम हमेशा के लिए अमर हो गया है।

2.सिद्धू मूसेवाला
पंजाबी गायक सिद्धूमूसेवाला के गानों का युवा वर्ग में बहुत ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। सिद्धू मूसेवाला की फैन फोलोइंग भी जबरदस्त थी लेकिन इस फेमस सिंगर की 29 मई 2022 के दिन हत्या कर दी गई थी।

3. बप्पी लहरी
बप्पी लहरी को डिस्को और पॉप का बादशाह कहा जाता है। महज 3 साल की छोटी सी उम्र में ही तबला बजाना शुरु कर दिया था। उन्होंने भारतीय संगीत को पूरी दुनिया में एक खास ही पहचान दिलाई।  15 फरवरी 2022 के दिन बप्पी लहरी का मुबंई में निधन हो गया

4. केके (कृष्णकुमार कुन्नथ)
केके के नाम से मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ ने संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। प्रसिद्ध गायक केके ने फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के रुप में काम किया है।  केके ने 31 मई 2022 को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मृत्यु से पहले केके ने एक कॉलेज में म्यूजिक परफॉर्मेंस भी दी थी

5. तरसमे सिंह सैनी
90 के दशक के मशहूर सिंगर तरसेम सिंह सैनी का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।  ‘ताज ने प्यार हो गया’, ‘नाचेंगे सारी रात’, और ‘गल्लां गोरियां’ जैसे कई सुपरहिट सॉन्ग्स दिए हैं।