Sunday , October 27 2024

कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत क्या कभी नहीं कर पाएंगे खेल जगत में वापसी ?

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को दुर्घटना का शिकार हो गए। पंत मां से मिलने के लिए घर जा रहे थे। रुड़की के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।  इसके बाद पंत खुद शीशा तोड़कर गाड़ी से बाहर आए।

अगले कई महीनों तक क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे। अब पंत को वापसी करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। अब देखना है कि वह कब पेशेवर क्रिकेट में वापसी करते हैं। पंत से पहले भी कई खिलाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद वापसी कर चुके हैं।

मंसूर अली खान पटौदी को भारत की कप्तानी करने वाले महानतम क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। निडर रवैये के लिए वह प्रसिद्ध थे। इस कारण उनका नाम टाइगर भी पड़ गया था। करियर के शुरुआत में ही उन्हें बड़ा झटका लगा था।

दुर्घटना के समय आंख में कांच लगने के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दुर्घटना के बाद भी उन्होंने हौसला नहीं गंवाया और छह महीने के बाद भारत के लिए मैच खेला।