Sunday , October 27 2024

28 साल से फरार चल रहे महिला व चार बच्चों के हत्यारे को पुलिस ने आखिरकार किया अरेस्ट

मुंबई पुलिस ने मीरा रोड इलाके में एक महिला व उसके चार बच्चों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले के दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। महिला द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसे व उसके बच्चों को मार डाला था।

 पुलिस के अनुसार वह मीरा रोड इलाके में एक महिला व उसके चार बच्चों की हत्या का आरोपी है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह विदेश में अपनी नौकरी के लिए रवाना हो रहा था।

वारदात के वक्त आरोपी राजकुमार की उम्र 19 साल थी।  महिला से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, लेकिन इसमें असफल होने पर उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।  हत्या के दो अन्य आरोपी अनिल सरोज और सुनील सरोज अभी भी फरार हैं।