Sunday , October 27 2024

खाद्य विभाग ने व्यापारियों संग बैठक कर किया उन्हे जागरूक

फोटो: बैठक में शरीक दुकानदार

जसवंतनगर(इटावा)।शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों ने व्यापारियों संग बैठक कर, व्यापारियों की समस्याओं और उनके निस्तारण पर चर्चा की। अधिकारियों ने इस बैठक के जरिए व्यापारियों को जागरूक करने का प्रयास किया।

जसवंतनगर के एक होटल पर आयोजित इस बैठक में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के इकाई के पदाधिकारी व सदस्य गणों को खाद्य सुरक्षा विभाग के निरीक्षक कपिल गुप्ता ने व्यापारियों को बताया कि व्यापार करने से पहले जरूरी दस्तावेज को दुरुस्त करना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण प्रतिक्रिया सरल हो गई है ।इसे विभाग के पोर्टल और मोबाईल एप से व्यापारी स्वयं कर सकते हैं। उन्होंने व्यापारियों दुकानदारों को कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देते जागरूक किया। संगठन के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों का व्यवहार व्यापारियों के प्रति सहयोगपूर्ण होने चाहिए।

अभिषेक पोरवाल सचिव व संजय जैन कोषाध्यक्ष आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान दयाशंकर गुप्ता, अमित जैन गोल्डन, किराना समिति अध्यक्ष नीरज दुबे, विनय गुप्ता, गौरव जैन, आलोक जैन, बृजेश गुप्ता भूरे आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

*वेदव्रत गुप्ता