Sunday , October 27 2024

Kareena Kapoor के लाडले बेटे ने कर दिया ऐसा स्टंट जिसे देख हर किसी के उड़े होश

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान  अपनी निजी जिंदगी को लेकर ख़बरों में रहती हैं।  एक तरफ जहां करीना ने अपनी एक फोटो साझा की तो दूसरी तरफ बड़े बेटे तैमूर अली खान का एक वीडियो साझा किया, जिसे देख आप भी शायद एक पल को हैरान रह जाएं।

 करीना ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि तैमूर अली खान बर्फ में स्कीइंग कर रहे हैं। जो बात इस वीडियो को खास बनाती है, वो ये कि तैमूर कितनी खूबसूरती से स्कीइंग कर रहे हैं।

तैमूर के परफेक्शन को देखकर करना कठिन है कि ये मात्र 6 वर्ष का बच्चा कर रहा है। तैमूर के इस वीडियो को करीना और तैमूर के फैन पेज खूब साझा कर रहे हैं तथा पसंद कर रहे हैं।