Sunday , October 27 2024

उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में पड़ रही कड़ाके की ठंड, 1.8 डिग्री तक गिरा पारा

देश की राजधानी दिल्ली सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों वाले राज्य ठंड से कांप रहे हैं। यहां सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने जो ताजा अपडेट जारी किया है उसके मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण शीत लहर चलने वाली है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरा का अनुमान लगाया है। अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई इलाकों में पाला पड़ने की स्थिति बनती दिख रही है।

अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर को लेकर स्थिति और गंभीर हो सकती है।  जम्मू संभाग, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

इसके प्रभाव में सात से नौ जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इसी दौरान मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र तक में हल्की बारिश की संभावना है।