Sunday , October 27 2024

कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आज सफल हुई ऋषभ पंत की सर्जरी, तीन घंटे चला ऑपरेशन

मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में क्रिकेट रिषभ पंत की सर्जरी सफल रही। डॉक्टर्स ने तीन घंटे तक ऑपरेशन किया और सफलतापूर्वक सर्जरी पूरी की गई। मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। पंत की मेडिकल अपडेट्स के अनुसार पंत के दाहिने घुटने की लिगामेंट सर्जरी सफर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार 6 जनवरी को कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में पंत सर्जरी की गई। उनके दाएं पैर के घुटने का लिगामेंट एक्सीडेंट के दौरान फट गया था। डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की निगरानी में यह सर्जरी की गई।

सुबह साढ़े 10 बजे सर्जरी शुरू हुई जो तीन घंटे तक चली। जानकारी के अनुसार रिषभ पंत पूरे मामले की देखरेख कर रहा है और पंत के ईलाज का खर्च भी बोर्ड द्वारा ही वहन किया जा रहा है।

सर्जरी आर्थ्रोस्कोपिक तकनीक (प्रत्येक तरफ लगभग 1 सेमी के दो छोटे छेद बनाकर) की जाती है। आमतौर पर, शरीर से ही एक ग्राफ्ट काटा जाता है और ज्वाइंट में ऑटोग्राफ्ट किया जाता है।

रिषभ पंत का एक्सिडेंट बीते 30 दिसंबर को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हो गया था। घने कोहरे के बाद सुबर करीब 5 बजकर 20 मिनट पर पंत की कार का एक्सिडेंट हुआ जिसके बाद कार में भीषण आग भी लग गई। उस वक्त रिषभ पंत ही कार चला रहे थे  एयरलिफ्ट करके मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया है।