गुरु रंधावा और शहनाज गिल का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग मून राइज बीते दिनों रिलीज हुआ.  वीडियो में गुरु और शहनाज का रोमांटिक अंदाज देखा जा सकता है.

दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा रही है. गुरु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया.  कैप्शन में उन्होंने फैंस से पूछा कि क्या उनकी और शहनाज की जोड़ी एक साथ क्यूट लगती है.  दर्शक पोस्ट पर दिल छू लेने वाले कमेंट कर रहे हैं.

शहनाज और गुरु को एक दूसरे का हाथ थामकर हंसते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में शहनाज ने पिंक कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी थी, जबकि गुरु ने व्हाइट पैंट के साथ नीली शर्ट पहनी थी.

अपने गाने मून राइज को इस वीडियो के साथ जोड़ा और गाने को प्यार देने के लिए फैंस को शुक्रिया कहा. वीडियो शेयर करते हुए गुरु ने लिखा, ‘लोग कहते हैं कि हम साथ में क्यूट लगते हैं…क्या हम?

 

By Editor