Sunday , October 27 2024

दीपक राइस मिल और इटावा के आढ़तियों का विवाद वार्ता से सुलझा

फोटो:समझौता वार्ता चलती हुई

जसवंतनगर/इटावा। जसवंत नगर के दीपक राइस मिल के मालिक आशीष गुप्ता और इटावा के आढ़तियों के बीच हुआ हुआ व्यापारिक विवाद गुरुवार साहब दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर सुलझा लिया।

उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एंव नवीन मंडी अध्यक्ष प्रदीप आड़तिया ने राईस मिलर दीपक गुप्ता एंव नवीन मंडी इटावा के व्यापारियों के मध्य हुये विवाद का जसवंत नगर विधायक एंव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर दोनों पछों को बैठालकर समझौता करवा दिया है। जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित नें कहा कि व्यापार में विवाद उचित नहीं है, दोनों पक्ष समझौते से संतुष्ट हो गये हैं, और आगे की प्रक्रिया पर सहमति बन गयी है।

*वेदव्रत गुप्ता