Sunday , October 27 2024

एक वर्ष पूर्व ब्याही विवाहिता द्वारा आत्मदाह का प्रयास, काफी झुलसी

जसवंतनगर(इटावा)। शुक्रवार दोपहर क्षेत्र की एक 21 वर्षीया विवाहिता ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।जसोहन मौजा के नगला केसोंराय में यह घटना घटित हुई।

बताया गया है एक वर्ष पूर्व ही इस विवाहिता की शादी होकर आई थी।उसने अज्ञात कारणों के चलते आत्मदाह करने की कोशिस की।

ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचा लिया। झुलसी इस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

आत्मदाह का प्रयास करने वाली शिखा पत्नी सूरज सिंह प्रजापति शुक्रवार दोपहर अपने घर पर अकेली थी ।उसके सास व देवर खेतो पर गए हुए थे,तभी उसने किसी कारण तेल डालकर आग लगा ली। जब आग की लपटे निकली, तो आसपास के लोग एकत्र हो गये।उन्होंने आग को बुझाया।

मोके पर पर पहुचे जसवन्तनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने विवाहिता को जिला अस्पताल भेजा।गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया

शिखा का मायका मैनपुरी जनपद में है, उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है।

*वेदव्रत गुप्ता