Sunday , October 27 2024

Gautam Gambhir ने Rohit Sharma पर उठाए सवाल कहा-“हमें उनके साथ वैसे ही पेश आना चाहिए…”

भारत और श्रीलंका के बीच हाल ही में 3 वनडे मैचों की सीरीज समाप्त हुई। जिसे भारतीय टीम ने शानदार तरीके से 3-0 से अपने नाम किया है। सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने श्रीलंका को 317 रनों के बड़े अंतर से हराया।

सीरीज हारने के बाद गौतम गंभीर  ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा  पर हमला बोल दिया है। गंभीर ने रोहित को लेके क्या बोल है पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर  ने कहा,’ ‘मुझे लगता है कि हमें उनके साथ वैसे ही पेश आना चाहिए जैसे हम विराट कोहली के साथ आते थे, जब वह पिछले साढ़े तीन साल के दौरान शतक नहीं बना पा रहे थे।

आगे बात करते हुए गंभीर बोले,’ऐसा नहीं है कि आपने एक या दो सीरीज में शतक नहीं बनाया।  उन्हें बड़ी पारी में तब्दील करना होगा। एक चीज जो कोहली और रोहित के लिए परेशानी रही है। रोहित शर्मा को विश्व कप से पहले इसे पार पाना होगा। दोनों खिलाड़ी भारत के लिए विश्व कप में बेहद महत्वपूर्ण होंगे।’

रोहित शर्मा ने श्रीलंका सीरीज के 3 मैचों में 142 रन बनाए थे।  उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया। रोहित शर्मा व्हाइट बॉल में अपने रंग में नहीं दिख रहे हैं। बीच-बीच में उनके बल्ले से एक-दो बड़ी पारियाँ जरूर आईं हैं।