Sunday , October 27 2024

गौरव गुप्ता को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन भरथना का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया

भरथना/इटावा।संदीप पाल। कस्बा के मोहल्ला ब्रह्म नगर निवासी गौरव गुप्ता को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल व प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ला की संस्तुति के बाद इटावा जिलाध्यक्ष डॉ महेश चंद्र कुशवाह द्वारा भरथना नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उनके मनोनयन पर जिला महामंत्री वकार अहमद,जिला मंत्री शिवम शाक्य,युवा विंग के देव त्रिपाठी,इटावा शहर अध्यक्ष अखिल बंसल आदि ने व्यापारियों के हित व संगठन को मजबूती बनाएं रखने की अपेक्षा करते हुए शुभकामनाएं दी।