अरुण दुबे भरथना

ऑटो सहित नगदी व मोबाइल ले जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एक नामजद के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाई की गुहार लगाई है

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटहरा गांव के जितेंद्र कुमार पुत्र रामकिशन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि बीती 9 सितंबर को सुबह करीब 6 जब मैं ऑटो लेकर घर से भरथना आ रहा था,रास्ते लहरोई गांव के मोड़ पर नामजद ऑटो चालक ने रोक कर अपने ऑटो में धक्का मारने की बात कही,मेरे मना करने पर वह मेरे पास आया कि कहा कि तुम मेरा ऑटो ले चलो और मैं तुम्हारा ऑटो ले चलूंगा, मैंने उसकी बात मान ली और उसे अपना ऑटो चलाने के लिए दे दिया,इसी दौरान नामजद मेरा ऑटो व उसमें रखे 5 हजार रुपये सहित एक मोबाइल लेकर गायब हो गया।पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *