पंकज शाक्य संवाददाता मैनपुर

किशनी/मैनपुरी- शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी द्वारा किशनी मण्डल की एक बैठक ब्लॉक सभागार  पर आयोजित की गई। बैठक में पहुँचे किशनी विधानसभा के प्रभारी नियुक्त किये गए। राकेश सिंह  ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव से पूर्व दिशा निर्देश देते हुए कहा कि देश व प्रदेश में भयमुक्त वातावरण सभी समाज व वर्ग के लोगों को मिल रहा है। आम लोगों का विश्वास भाजपा सरकार पर बढ़ा है।  देश व प्रदेश में चारों तरफ भयमुक्त वातावरण सभी समाज के लोगों को भाजपा सरकार में मिल रहा है। आम जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ा है यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव है। कार्यकर्ता प्रतिदिन सिर्फ आधा दर्जन ग्रामो में जाने का लक्ष्य रखकर मोदी और योगी की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से चर्चा कर ले। मोदी ने गांव गांव लोंगो को मुफ्त आवास ब शौचालय दिए है। योगी के नेतृत्व में यूपी में दोबारा से भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर आशू दिवाकर, पूर्व जिला महामंत्री रमाशंकर तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर  जिला मंत्री सुरेंद्र शाक्य रामनरेश गुप्ता रामकांत मिश्रा ,अनिल गुप्ता, प्रशान्त चौहान, राजीव यादव, आदेश गुप्ता ,सुखदेव तोमर, शिवानु चौहान, बृजेश त्रिवेदी, बॉबी भदौरिया, अनुज तिवारी, पिंकू सिकरवार, पवन भदौरिया,  रवि गौर आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *