प्रग्नेश प्रकाश भट्

कन्नौज। शुक्रवार की देर रात उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस गुरसहायगंज के पूर्वी रेलवे क्रासिंग फाटक के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और एक मिठाई की दुकान व हार्डवेयर की दुकान में घुस गई जिससे दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा करीब तीन बजे रात को हुआ। बस जैसे ही दुकानों में घुसी वैसे ही तेज आवाज हुई जिसके कारण आसपास के लोगो मे हड़कंप मच गया।
सड़क पर सन्नाटा होने के कारण किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। बस घुसने के कारण मची अफरा तफरी में छह लोग बस की सीट से गिर जाने के कारण घायल हो गये। बताते हैं ज्यादातर यात्री बस में सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही Hगुरसहायगंज पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ जाने से यह हादसा हुआ। सड़क किनारे बनी छम्मी लाल मिष्ठान भंडार व अयाज की हार्डवेयर की दुकान क्षतिग्रस्त हुई है।शश

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *