नरेन्द्र वर्मा  संवाददाता फिरोजाबा
शिकोहाबाद। नगर में जल निकासी न होने तथा पालिका द्वारा गलियों को ऊंचा-नीचा करने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में जलभराव से जनता परेशान है। लोगों ने पालिका से गलियों तथा नालों का निर्माण कराने की मांग की है।

शनिवार सुबह आसमान में काली घटाएं घिर आईं और झमाझम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं निचले इलाकों में जलभराव होने से जनता को परेशानी हुई। गिहार बस्ती से होते हुए यादव कॉलोनी को जाने वाले मार्ग की मुख्य सड़क को पालिका ने ईदगाह के सामने से ऊंचा उठा दिया है। जो पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव के आवास तक बनी है। इसके बाद सड़क काफी नीची है, जिसकी बजह से यहां दो से तीन फीट पानी भर जाता है। उधर सर्विस रोड से नीचे ढलान है। इससे दोनों तरफ का पानी बीच में भर जाता है। यादव कॉलोनी को जाने वाली मुख्य सड़क की लिंक गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गईं। ईदगाह के सामने वाली गली में भी एक फीट तक पानी भर था। पंजाबी कॉलोनी का भी यही हाल है। पालिका ने यहां तीन तरफ से सड़क ऊंची कर दी है, जबकि बीच का हिस्सा नीचा है, यहां भी पानी का भराव हो जाता है। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। जल भराव होने वाले स्थानीय लोगों ने पालिका से सड़क को ऊंचा कराने तथा नाला निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। चेतावनी दी अगर शीघ्र सड़क को ऊंचा नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ठाकुर सुदीप सिंह ने कटरा मीरा की मुख्य सड़क बनवाये जाने की मांग की है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *