Sunday , October 27 2024

बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

रिपोर्ट – आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता 

दिबियापुर,औरैया। जनपद के दिबियापुर में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पुलिस से शिकायत की तो मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। महिलाओं ने ईंट पत्थर चलाए। महिलाओं को पीटा गया। झगड़े के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।दिबियापुर के गांव हंसे का पुरवा में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। मारपीट के बाद एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दी तो विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों से महिलाओं और पुरुष आमने-सामने आए गए और मारपीट शुरू हो गई। ईंट पत्थर भी चले। महिलाओं को भी पीटा गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला पत्थर चला रही है, जबकि पुरुष महिलाओं को पीट रहे हैं। इस दौरान एक महिला ईंट के ढेर पर गिरकर बेहोश हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।