दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी का लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय संयोजक बताया गया है।

इनमें कई नए चेहरे भी जुड़े हैं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राखी बिड़लान, आतिषी, दुर्गेश पाठक, राघव चड्ढा, एन डी गुप्ता, दिलीप पांडेय शामिल हैं। इसके साथ उत्तराखंड में आप का मुख्यमंत्री चेहरा कर्नल अजय कोठीयाल को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

इसके अलावा, पार्टी उत्तराखंड में भी चुनावी मैदान में उतरने जा रही है और इसके लिए मुख्यमंत्री का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा, अगले ही साल गोवा और गुजरात में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां से पार्टी को काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *