Saturday , September 21 2024

माणिक साहाने ने आज राज्यपाल को सौपा इस्तीफा, अगली सरकार के गठन तक निभाएंगी मुख्यमंत्री पद की भूमिका

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें अगली सरकार के गठन तक मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा है।

 घोषित हुए त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को एक बार फिर से बहुमत मिला है और पार्टी ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं वामपंथी पार्टी ने 11 और कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी टिपरा मोथा पार्टी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज करके सभी को चौंका दिया।

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने माणिक साहा को ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था।   चुनाव नतीजों के बाद खुद मुख्यमंत्री माणिक साहा ने यह बात स्वीकार की थी। ऐसे में चर्चाएं चल रही हैं कि भाजपा नेतृत्व त्रिपुरा में मुख्यमंत्री चेहरे को बदल भी सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता को संदेश देने के लिए भाजपा प्रतिमा भौमिक को त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री बना सकती है।