Saturday , September 21 2024

कानपुर पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी की 5 करोड़ की संपत्ति को किया जब्त

कानपुर पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचकर कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी  की 5 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली।

 यह संपत्ति वर्ष 2015 में खरीदी थी। महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक पर गैंगस्टर एक्ट लगाने के बाद पुलिस उनकी चल-अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर रही है।

कानपुर के जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा ने समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर प्लॉट कब्जाने का आरोप लगाते हुए जाजमऊ थाने में केस दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि प्लॉट पर कब्जे के लिए विधायक ने अपने गुर्गों से प्लॉट में बनी झोपड़ी में आग लगवा दी थी।

विधायक समेत 8 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। गैंगस्टर के मुकदमे की जांच कानपुर नगर के फीलखाना थाना द्वारा की जा रही है। अभी तक कानपुर पुलिस विधायक, उनके भाई और पत्नी के अलावा अन्य लोगों की करीब 38 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है।