अरूण दुबे भरथन

विधान सभा चुनाव के नजदीक आते ही  प्रमुख राजनैतिक पार्टियों द्वारा बूथ स्तर पर विभिन्न अभियान चलाएजाने का क्रम बना हुआ है।इसी क्रम में समाजवादी पार्टी द्वारा हर बूथ पर यूथ अभियान के तहत

रविवार को नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला ब्रजराज नगर में स्थित प्रभावती बालिका विद्यालय में वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाए जाने को आयोजित शिविर में पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने पहुचकर आगामी विधान सभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाए जाने के आह्वान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया,उन्होंने कहा कि किसी की पार्टी के जीत के लिए बूथ पर मजबूती बहुत जरूरी है,इसलिए बूथ पर वोट बनवाने व उसकी मजबूती के लिए बूथ पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं।

इस मौके पर वार्ड सभासद शिवराम सिंह,राजू शुक्ला,रवि यादव,शशांक यादव,बूथ अध्यक्ष रजत कठेरिया,सपा नगर उपाध्यक्ष लारा भाई, सेक्टर प्रभारी टी टी यादव,जीतू यादव,पीयूष यादव,गोलू यादव आदि मौजूदगी रही।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *