Saturday , September 21 2024

कर्नाटक दौर पर गरजे पीएम मोदी-“कांग्रेस ने गरीब आदमी को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के मंड्या पहुंचे हैं, यहां राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। छोटी-छोटी समस्या दूर करके ही भाजपा उनकी समस्या का समाधान कर रही है। मांड्या के भी ढाई लाख से ज्यादा किसानों के खातों में पैसे भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि, ‘2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब के समय में उन्होंने गरीब आदमी को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, जो पैसा गरीब के विकास के लिए था उसके हजारों करोड़ रुपए कांग्रेस की सरकार ने लूट लिया था। कांग्रेस को कभी गरीब के दुख दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ा है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि, आज मैसूरु-कुशलनगर 4 लेन हाईवे का भी शिलान्यास हुआ, यह सभी प्रोजेक्ट विकास के रास्ते में एक नई दिशा देंगे। इसके लिए आप सभी को बेहद बधाई। उन्होंने कहा कि, बेंगलुरु और मैसूर दोनों ही कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहर हैं.